ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर आदि शामिल हुए। दोनों मशीनों के बारे में सभी को विधिवत ढंग से बताया गया।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट की अहम भूमिका होगी। वीवीपैट मतदाताओं के मत की पुष्टि करेगा। आयोग के निर्देशानुसार इस बार जिले की तीनों विधानसभा के 1293 बूथों पर वीवीपैट लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि मतदाता ने जिसे मत दिया है, उसकी पुष्टि के लिए एक पर्ची छपती है, जिसमें उम्मीदवार का नाम फोटो चुनाव चिह्न सात सेकेंड के लिए प्रदर्शित होगा। इससे मतदाता संतुष्ट हो सकता है कि उसने जिसको मतदान किया है, उसी को मत पड़ा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन की दो यूनिट है। कंट्रोल और बैलेट यूनिट। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण जयकेश त्रिपाठी और मास्टर प्रशिक्षक राकेश सिंह ने अन्य बारीकियों को समझाया।