गोपीगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय ने जिला प्रशासन पर ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि सोशल आडिट के नाम पर खातों पर रोक लगाकर रिकवरी पत्र जारी किया जा रहा है, जो अन्याय है। 512 ग्राम पंचायतों के खातों पर रोक लगाने की निंदा की। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भास्कर, विजय मिश्र से प्रधानों का उत्पीड़न रोकने की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे।