फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर के पिपरिस महादेवा में शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में जिला पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। महेश्वर सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि कुंवर हिमांशू सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है। पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद मौजूद सदस्यों ने मनोनीत सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया। न वनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि करणी सेना राजपूतों के हितों की रक्षा के साथ साथ समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और समाज को शिक्षित करने पर जोर देगा।
विज्ञापन

नवनियुक्त महामंत्री ने बताया कि अजय सिंह राजू को जिला संरक्षक, अमित सिंह को जिला संयोजक, वेद प्रकाश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, प्रभात सिंह को जिला सचिव, आशीष सिंह को जिला प्रभारी, शुभम सिंह को जिला महासचिव बनाया गया। बैठक के बाद सभी को फूल माला पहना कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें