फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतेश की मौत से घर में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के लक्षापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में करेंट की चपेट में आने से मृत छात्र नीतेश के घर भवानीपुर में शुक्रवार को मातम पसरा रहा। मां, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवेदना जताने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे। मंगला प्रसाद के चार पुत्रियों और दो पुत्रों में सबसे छोटा नीतेश कंधिया के राजकीय हाईस्कूल में 10वीं का छात्र था। बताया जाता है कि गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए नीतेश शादियों में खाना बनवाने में सहयोग करता था। मृतक के पिता मुंबई में हैं। बेटे की मौत की खबर पाकर वह घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें