फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की सफलता को लेकर सुभासपा ने किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी में 24 फरवरी को होने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर सफलता का आह्वान किया। इसके बाद ज्ञानपुर कैंप कार्यालय में बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राहुल देव रावत बारी के नेतृत्व में ज्ञानपुर विधानसभा के बलापुर, रायपुर, ज्ञानपुर नगर, उमरिया, चितईपुर, उमरपुर, बनपुरवा आदि गांवों में पहुंच कर जन-जन से पार्टी की रीतियों-नीतियों से परिचित कराते हुए रैली में अधिक संख्या में पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विचारों को सुनने पर बल दिया। भ्रमण करने वालों में जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर, राकेश कुमार सिंह राजू, जवाहर पांडेय, महिला मंच की जिलाध्यक्ष रेखा दुबे, अमृतलाल बिंद, संजय यादव, बिखल राजभर, महेंद्र राजभर, अर्जुन तिवारी, अशोक सिंह, राहुल शुक्ला, सुमन रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें