फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छताग्रही होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छता के मामले में देश में जिले को 24वीं रैंक मिलने पर प्रशासन गदगद है। इसमें सहभागिता निभाने वाले लोगों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। हर ब्लॉक के 30-30 शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी, स्वच्छताग्रही, सेक्रेटरी समेत कुल 200 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि जिले को ओडीएफ बनाने में सभी ने भूमिका निभाई है। सभी के प्रयास से देश भर में भदोही को स्वच्छता के मामले में 24वीं रैंक मिली, जो गौरव की बात है। इसके लिए हर ब्लॉक से पांच प्रधान, पांच स्वच्छताग्रही, पांच सेक्रेटरी, पांच अध्यापक, पांच आशा और आंगनबाड़ी, तीन स्वयंसेवी संस्थाओं संग मीडियाकर्मी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें