सीतामढ़ी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दीनदयाल आश्रम हरिद्वार की ओर से धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार को श्रद्धालुओं को नि:शुल्क फल और मूंगफली का वितरण किया गया। आश्रम के लोगों ने सीतामढ़ी में स्टॉल लगा कर लोगों को फल और मूंगफली का वितरण किया। संस्था के लोगों का नि:स्वार्थ भाव से किए गए दान पुण्य की लोगों ने सराहना की। सिख समुदाय के तमाम लोग मकर संक्रांति पर सीतामढ़ी में आकर मंदिर गेट पर फल और मूंगफली का वितरण करना शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गई। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं और सैलानियों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर सिख समुदाय के कई महिलाओं और पुरुषों ने फल वितरित करते हुए कहा कि कोई अच्छा कार्य नि:स्वार्थ भाव से करने से असीम फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर विपिन कुमार, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, कुलबीर सिंह सहित संस्था के कई लोग रहे।