ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित लायंस मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं के नाम की बुधवार को घोषणा की गई। इसमें प्रथम तीन लकी विजेताओं और 50 अन्य को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमेें प्रथम पुरस्कार के रूप में इंडियन बैंक के कर्मचारी आलोक रावत को एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो कलर टीवी और तृतीय पुरस्कार के रूप में दुर्गेश यादव को मिक्सर मशीन दी गई। वहीं 50 लकी विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मेले के आयोजक हरेंद्र प्रताप सिंह ने लकी विजेताओं को बधाई दी। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूूद रहे।