फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में चल रहे 100 घंटे के विशेष प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को समिति के जिला महामंत्री मेंहीलाल मौर्य ने अष्टांगिक योग के महत्व पर चर्चा की। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, अस्तेय,अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य यम के अंग हैं। शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय योग के नियम है।उन्होंने बताया कि भारत वर्ष के ऋषि, मुनियों ने इन्ही अष्टांगिक मार्गों का अनुसरण किया। जिससे वे न केवल शतायु हुए बल्कि जीवन के उच्च आदर्श स्थापित किए। आज के इस भौतिकवादी समाज मे जहाँ मनुष्य प्रकृति का दुश्मन बन बैठा है तो योग-प्राणायाम ही वह माध्यम है जिससे समाज में प्रेम व भाई चारे को प्राप्त की जा सकती है। शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी स्नेहलता श्रीवास्तव ने मधुमेह, हृदय के आरोग्य तथा मेरुदंड, सायटिका में लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया। औराई तहसील प्रभारी महेंद्र पटेल, युवा भारत के भदोही तहसील प्रभारी रामलाल ने भी प्रशिक्षित किया। महामंत्री महिला समिति आरती सिंह, सुधा वर्मा, प्रियंका पांडेय, सोहन पाल, संदीप कानोडिया, आशुतोष बरनवाल, संजय मौर्य, सुप्रिया श्रीवास्तव, जगदीश, नियाज अहमद, कमलेश कुमार,आशीष बरनवाल, बबिता चौरसिया, अलका, रमेश, मधु श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, भरत लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें