घोसिया। मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीएचयू के एमपी थियेटर इनडोर स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। चौथी ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में 17 राज्यों के 996 छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें लिटिल फ्लावर स्कूल खमरिया के 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पांच गोल्ड मेडल सहित कुल 24 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अदीबा अंसारी, स्नेहा कनौजिया, हसन अंसारी, राहुल कनौजिया, रोहित सिंह ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। मंगलवार को लिटिल फ्लावर स्कूल आगमन पर प्रबंधक संदीप मौर्य ने होनहारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनको भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर सचिन मौर्य, शीला बरनवाल, राहुल मौर्य, रतन मौर्य, अदिति श्रीवास्तव आदि रहे।