फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक नहीं होगा ट्रेनों का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही और परसीपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए पांच दिसंबर से नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते वाराणसी-लखनऊ वाया भदोही रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सात दिसंबर तक (तीन दिन) पूरी तरह ब्लॉक रहेगा। इस क्रम में शनिवार को दो घंटे का ब्लाक लेकर नए ट्रैक पर काम किया गया। विभागीय अधिकारियों ने आम रेलयात्रियों को इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर लेेने की बात कही है।
विज्ञापन

वाराणसी-जंघई रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य वर्ष 2012-13 से चल रहा है। वाराणसी से परसीपुर और भदोही से जंघई के बीच नए दोहरे ट्रैक बिछाकर उन पर ट्रेनों का परिचालन भी किया जा रहा है। केवल भदोही और परसीपुर स्टेशनों के बीच कार्य बाकी रह गया है जिसे पांच से सात दिसंबर तक मेगा ब्लाक लेकर पूरा किया जाएगा। शनिवार को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक ब्लाक लेकर नए ट्रैकों को व्यवस्थित करने के साथ उन्हेें अंतिम रूप दिया गया।
तीन दिन के मेगा ब्लॉक की पुष्टि स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पांच से सात दिसंबर को कोई भी ट्रेन इस रूट से नहीं जाएगी। इस दौरान नॉन इंटरलाकिंग कार्य को पूरा किया जाएगा। जिसके बाद दोहरे ट्रैकों पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। मेगा ब्लाक की सूचना से रेलयात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। हालांकि पूरी तरह से दोहरे ट्रैक पर परिचालन शुरू होने की खबर से लोग उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें