भदोही। कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के नायक अशफाक उल्ला खां की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके योगदान को याद करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में मुशीर इकबाल ने कहा कि आज ही के दिन शाहजहांपुर जिले में शहीद अशफाक उल्लाह खां का जन्म हुआ था। युवावस्था में ही वह आजादी के आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। अंग्रेजी हुकूमत ने 19 दिसंबर 1927 को उन्हें फैजाबाद जेल में फांसी दे दी थी। पीसीसी सदस्य मसूद आलम ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से देश को स्वतंत्र कराने में अशफाक उल्ला खां का बलिदान युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर काशीनाथ, कमर मलिक, करमचंद बिंद, निजामुद्दीन मंसूरी, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, दिनेश कुमार चौरसिया, शाहआलम, उपेंद्रनाथ, मो. असलम, शमीम हाशमी, अब्दुल रब, सफीक अंसारी, अजय गौड़, अफसर अली आदि मौजूद थे।