फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में गूंजे गांधी-शास्त्री के आदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षण संस्थानों में भी गांधी-शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। केएन पीजी कॉलेज में छात्रनेता रजत शुक्ला की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्रों ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम विषय है। इसके बाद कॉलेज के हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दोनों विभूतियों को याद किया गया। इस मौके पर अनिल यादव, आदर्श पांडेय, विकास पांडेय, आदर्श सिंह, अंकित बघेल, शिवम पांडेय, वैभव शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर छात्रनेता संतोष यादव की अगुवाई में कॉलेज परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्रों ने गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर महेंद्र यादव, आनंद सोनकर, लवकुश यादव, दीपक, सुमित सोनकर, दिनेश मौर्या, धीरज यादव आदि मौजूद रहे। वीएन जीआईसी में प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया और दोनों विभूतियों के बारे में जानकारी दी। डीआईओएस की मौजूदगी में परिसर में स्वच्छता अभियान और हैंडवाश के कार्यक्रम भी चलाए गए। इस मौके पर कॉलेज में नई तालीम के अंतर्गत कंप्यूटर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही दोनों महान नेताओं के आदर्शों पर केंद्रित क्विज, भाषण, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं। क्विज में रवि यादव प्रथम, प्रकर्ष पाठक द्वितीय और संदीप मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में संदीप प्रथम, अंकित द्वितीय और सनी तृतीय स्थान पर रहे। निबंधन में संदीप प्रथम, सनी द्वितीय और अंकित एवं विद्याशंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में आकाश प्रथम, विपिन द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। राम प्रताप सिंह, राम गोपाल तिवारी, चंद्रेश शुक्ल, डॉ. शिवचंद यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अखिलेश कुमार, विमल कुमार मिश्र, जमाल अख्तर आदि रहे। बैदा बाजार स्थित श्रवण कुमार शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत निबंध लेखन और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मौके पर प्रबंधक सभाशंकर, प्रवींद्र सिंह, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय जोरई में जिलाधिकारी ने गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। यही गांधी जी के जीवन का सबसे बड़ा संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें