फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर रमेश तिवारी ने शनिवार को डीघ विकास खंड के वहिदानगर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहिदानगर और बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर सुधार लाने की चेतावनी दी। एडी बेसिक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचने पर हड़कंप मच गया। अपर शिक्षा निदेशक ने बच्चों के कमरे, शिक्षण व्यवस्था, शौचालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया। साफ सफाई अच्छी मिलने पर विद्यालय के वार्डेन अनीता सिंह के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा संबंधित सवाल पूछे। विषयों की जानकारी ली। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर उन्होंने नगद पुरस्कार देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। कहा कि बेटियां लगन से पढ़ें और मां बाप का नाम रोशन करें। साथ ही संस्था का नाम भी रोशन करें। कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। शौच के बाद हाथ की अच्छी तरह धुलाई करें, तभी भोजन खाएं। इससे बीमारियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर शालिनी सिंह, सपना जायसवाल, रुचि मिश्रा, अनीता गौतम आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें