ज्ञानपुर (भदोही)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि ज्ञानपुर नगर के वार्ड नौ में बीएलओ ने नियमों को ताख पर रखकर मतदाताओं का नाम बढ़ाया है। उक्त बीएलओ को हटाकर मतदाता सूची बदलने की मांग की। चेतावनी दी कि सूची नहीं बदली गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।