कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से शेष बचे 111 कार्यकर्ताओं को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने नियुक्ति पत्र दिया।
हाथ में नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार रोजगार मुहैया कराने पर जोर दे रही है।
जिन विभागों में रिक्त पद हैं उन्हें भरा जा रहा है। बताया कि 17 मार्च को जनपद दौरे पर आये प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने 10 आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया था।