फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार दिन में 11 हजार बच्चों का किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग जुट गया है। शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल लाने की मुहिम धरातल पर भी दिखने लगी है। चार दिन में 11 हजार 500 बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में किया गया। इसमें 150 विद्यालयों की स्थिति बेहतर है जबकि 700 के करीब विद्यालयों में नवीन प्रवेश विद्यार्थियों की संख्या 10 से 12 ही है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के साथ पांच कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। जिसमें एक लाख 42 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। 16 मार्च से 25 मार्च तक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चलीं। उसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन करके कुछ विद्यालयों में रिजल्ट का वितरण किया गया। एक अप्रैल यानी बुधवार से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई है। पहले ही दिन से स्कूल चलो अभियान के माध्यम से विद्यालयों में नए बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला के निर्देश पर शिक्षा विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर अभिभावकों को प्रेरित कर रही हैं। इसके अलावा मुसहर बस्ती, ईंट-भट्ठे पर भी जाकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। नए सत्र में कुल 46 हजार नवीन बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। विभाग का दावा है कि दो चरणों में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें