जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में शनिवार को कुश्ती संघ की ओर से खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। इसमें विभिन्न वर्ग के कुल 11 पहलवान चयनित हुए। सभी पहलवान 31 मई से दो जून तक मनवासा पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती में भाग लेंगे।
वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरखनाथ यादव की देखरेख में खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू किया गया। अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में पहलवानों का चयन किया गया।
फ्रीस्टाइल महिला 50 किलो में राधिका कुमारी 53 किलो में रंजन यादव, फ्रीस्टाइल पुरुष के 57 किलो में हिमांशु यादव, 61 किलो में संदीप कुमार बिंद, 79 किलो में प्रशांत कुमार उपाध्याय, 86 किलो में विशाल कुमार यादव, 92 किलो में शुभम सरोज, 125 किलो में ऋषभ सिंह का चयन हुआ। ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग के 55 किलो में यशवंत सिंह, 72 किलो में शिव कुमार यादव, 77 किलो में प्रियांशु यादव शामिल रहे।