जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने शनिवार को शांतिभंग में 11 व्यक्तियों का चालान किया। कोइरौना थाने के उप निरीक्षक रामदेव यादव ने धनतुलसी से एक, भदोही के अविनाश त्रिपाठी ने गौरियाना से दो, जलालपुर कस्बे से एक, राम भवन यादव ने उमरी से चार व्यक्तियों का चालान किया। सुरियावां थाने के उप निरीक्षक हीरालाल वर्मा ने वार्ड नौ से एक, धीरज यादव ने भोरी से दो व्यक्तियों का चालान किया गया।