लालानगर (भदोही)। मंडुआडीह-प्रयागराज रेल खंड पर नान इंटरलाकिंग कार्य के मद्देनजर रेलवे ने 11 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया और कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 20 से 28 मार्च तक करीब एक सप्ताह तक ट्रेनों पर यह आदेश प्रभावी होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेल रूट पर प्रतिदिन और सप्ताह में दो से तीन दिन चलने वाली करीब 40 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। कछवां के पास इंटरलाकिंग कार्य होने से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दरभंगा से 22 और 24 मार्च को चलने वाली 11062 अप दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 और 22 मार्च को चलने वाली डाउन 10061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अहमदाबाद से 20 मार्च को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा से 25 मार्च को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, आनंद बिहार टर्मिनस से 24 मार्च को चलने वाली 14006 आनंद बिहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सीतामढ़ी से 26 मार्च को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस,सिकंदराबाद से 20 से 26 मार्च तक चलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस,दानापुर से 20 से 26 मार्च तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकंदराबाद