फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर : पर्यटन स्थलों को 31 तक बंद करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कोरोना वायरस जैसी आपदा को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही सर्विलांस कमेटी गठित कर दी गई और 21 मार्च को सीएमओ कार्यालय में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई। दूसरी ओर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी पर्यटन स्थलों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की एडवाइजरी के तहत सीता समाहित स्थल, सेमराध और बड़े शिव जैसे स्थलों को 31 मार्च तक प्रबंधन बंद कराएं। जिले में ऐसे पर्यटन स्थलों जहां पर समूहों में पर्यटक होता है, ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और कोरोना वायरस जैसा लक्षण होने की दशा में स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। विश्व में तेजी से फैल रही महामारी से देश भर में अलर्ट की स्थिति है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर पहलुुु को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जा रही है। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अब आम लोगों की सहूलियत के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जिसमें पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना से जुड़ा कोई मामला आने पर आम आदमी जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल को 7355282989, मलेरिया निरीक्षक अंकित सिंह को 9452007445, प्रमोद कुमार को 7080320300, अनिल दूबे को 9415701175 और राजेश यादव को 8218920613 पर फोन कर सकेंगे। टोल फ्री नंबर 05414251406, 9415444156 और 9651802023 पर भी कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी। इसी तरह सीएमओ कार्यालय में जिला सर्विलांस कमेटी बनाई गई है। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, डॉ. अजीत पाठक, संतोष कुशवाहा और प्रिया श्रीवास्तव नामित है। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर 21 मार्च को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में होने वाली बैठक में सभी निजी चिकित्सालय, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीएमएस जिला अस्पताल, सीएमएस एमबीएस, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी, सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उपस्थित होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें