मंगलवार को बाइक एजेंसी के लॉकर से गायब हुए लगभग 11 लाख रुपये के मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि कटका निवासी प्यारे मोहन सिंह ने सूचना दिया कि वह बाबूसराय में एजेंसी खोलकर बाइक की बिक्री करते हैं और रविवार और सोमवार को हुई बिक्री का 11 लाख रुपये लॉकर में रखे थे। जिसे सुबह कुछ संदिग्ध लोगों ने गायब कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 लाख रुपये बरामद कराया जाए। सीओ रामलखन मिश्रा के साथ पहुंची पुलिस टीम ने जांच किया जिसमें एजेंसी का सीसीटीवी कैमरा भी खराब पाया गया। शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन बाइक एजेंसी संचालक की ओर से अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी है।