फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समाधान दिवस में आए 105 मामले, 15 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक बार फिर राजस्व विभाग की शिकायतों की संख्या अधिक रही। 105 में 96 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। सभी थानों में आए 105 प्रार्थना पत्रों में पुलिस विभाग के नौ और राजस्व के छह मामलों का निस्तारण हुआ। 90 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। औराई कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाएं। राजस्व और पुलिस टीमें मामलों का निस्तारण करने में लापरवाही न बरतें। कहा कि संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों और गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर हस्ताक्षर कराएं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम भान सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां आए पांच मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। ऊंज थाने में कुल 10 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें राजस्व के आठ और पुलिस के दो रहे। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक नौ थानों में कुल 105 मामले आए। जिसमें राजस्व के 96 और पुलिस के नौ शिकायतें रहीं। इसमें राजस्व के छह और पुलिस के सभी नौ मामले निस्तारित हुए। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें