फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आग नियंत्रण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को भदोही में आग से बचाव और उसके नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें आग की सुरक्षा से संबंधित मानक और उसके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अस्पताल और कॉर्पेट कर्मचारियों को फायर बाक्स चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा सप्ताह तहत मंगलवार को अग्निशमन आधिकारी और कर्मचारियों ने भदोही स्थित नवजीवन हास्पिटल और डीजाईन एंड डीजाइनर कॉर्पेट कंपनी में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें हास्पिटल और कॉर्पेट संचालक को आग लगने की स्थिति में फायर बाक्स के प्रयोग, पानी की उपयोगिता, हास्पिटल निर्माण के दौरान उसकी संरचना समेत अन्य सुरक्षा संबंधि जानकारी दी गई। डिजाइन एंड डिजायनर कॉर्पेट कंपनी में कर्मचारियों को सिलेंडर में आग लगने पर उसे बुझाने के आसान तरीके के बारे में बताया। कहा सामान्य जानकारी के आभाव में ही आग की छोटी घटना बिकराल रूप धारण करती है। प्रशिक्षण के दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सरोज ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से पानी की उपलब्धता वाली जगह पर ही खलिहान लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिद्युत विभाग के अभियंता को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में ढीले बिजली के तारों को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की गई है। जिससे बिजली के शार्ट सर्किट से होने वाली फसल के नुकसान को बचाया जा सके। इस मौके पर अग्निशमन के राकेश बाबू पांडेय, शिवशंकर यादव, कमलेश सिंह, नरेश राम, सतीस चंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें