फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 को मिला रोजगार, 500 ने किया स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौकरी नहीं मिलने के कारण युवा अब स्वरोजगार में भविष्य तलाश रहे हैं। विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण लेने के बाद 2018 में 500 से अधिक प्रशिक्षुओं ने स्वरोजगार की ओर से कदम बढ़ाया है। कुछ ने तो सामान्य पूंजी से स्वरोजगार शुरू कर दिया, जबकि ज्यादातर छह करोड़ के मुद्रा लोन से अपनी किस्मत संवारने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सरकारों की तरफ से नौकरी देने का दावा तो किया जाता है, लेकिन बेरोजगारों की संख्या में कमी नहीं आ पा रही है। प्राइवेट सेक्टर में भाग्य आजमाने वाले युवाओं को तब धक्का लगता है जब कार्यकुशलता की कमी की वजह से वहां भी उनकी आशाएं पूरी नहीं हो पातीं। ऐसे युवाओं का कौशल विकास करने के लिए सरकार की योजनाएं मददगार साबित हो रही हैं। कौशल विकास मिशन के तहत 2018 में 816 बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया गया। इलेक्ट्रिशियन, आईटी, बैंकिग, हेल्थकेयर, मेकिंग आदि का प्रशिक्षण लेने के बाद रोजगार मेले में 250 बेरोजगारों को रोजगार मिला। जबकि 125 ने स्वरोजगार का रास्ता चुना। इसी तरह यूबीआई की ओर से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से 603 को प्रशिक्षण दिया गया। वित्तीय वर्ष में 400 ने स्वरोजगार की शुरूआत की, 145 ने संस्थान की स्थापना कर लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। संस्थान के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए अभ्यर्थियों को वित्तीय वर्ष में छह करोड़ का ऋण दिलाया गया। कुछ स्वरोजगार 10 से 15 हजार में ही शुरू हो गए, जबकि डेयरी आदि के लिए लोन स्वीकृत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें