फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नईबाजार नगर पंचायत की ईओ का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। नईबाजार नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन का तबादला दूसरे जनपद हो गया है। उनके स्थान पर सुरियावां नगर पंचायत के ईओ सत्येंद्र प्रकाश को नईबाजार नगर पंचायत की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। खास बात यह रही कि पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सोनकर भी निवर्तमान ईओ से नाराज रहे। उन्होंने भी मंडलायुक्त को पत्र के माध्यम से उनके स्थानांतरण की मांगा की थी।
विज्ञापन

उधर चार्ज लेने वाले नए ईओ ने कहा कि वह पूर्व में नई बाजार में रह चुके हैं। ऐसे में वह नगर की बेहतर समझते हैं। कहा कि नगर की साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को सुदृण करना प्राथमिकता होगी। कहा कि अध्यक्ष व सभासदों के सहयोग से विकास का पहिया दौड़ाने का प्रयास किया जाएगा। सभासदों ने उन्हें फूलमाला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में खोवा सोनकर, विमल जायसवाल, नन्हें मिश्र, दीना सोनकर, सुरेंद्र सिंह चौहान, गुड़िया नरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें