फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियो ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आल यूनियंस एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। कर्मी लंबे समय से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मुखर हैं और सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर थे। अंतिम दिन ज्ञानपुर रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर जमा कर्मियों ने धरना के दौरान केंद्रीय दूरसंचार मंत्री विरोधी नारे लगाए और मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का दौर जारी है। सरकार सुनने को तैयार नहीं। लेकिन हम सब ठान चुके हैं कि मांगें मनवाकर ही छोड़ेंगे। अध्यक्ष ने बताया दूरसंचार कर्मचारियों को 15 फीसदी फिटनेस के साथ तीसरा वेतन संशोधन 1 जनवरी 2017 से लागू होना है लेकिन सरकार आदेश नहीं कर रही है। इसके अलावा 4 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन शीघ्र करने, 1 जनवरी 2017 से बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन संशोधन लागू करने, पेंशन कंट्रीब्यूशन का भुगतान, बीएसएनएल बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, आउटसोर्सिंग से मोबाइल टावर्स के रखरखाव के प्रस्ताव को रद करना आदि मांगे को लेकर हड़ताल किया।
समापन से पूर्व कर्मियो ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। धरने में शाखा सचिव वीपी अग्रवाल, बनवारी लाल, नंदलाल शर्मा, रमाशंकर यादव, शिवधन विश्वकर्मा, एमके यादव, रामलाल यादव, रामपलट यादव, अवधेश शर्मा, रामसागर पटेल आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें