फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूजी को सिखा रहे बच्चो को इंग्लिस की शिक्षा देने की विधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक ही बच्चों के भविष्य की सीढ़ी होते हैं। बदलते समय में इंग्लिस मीडिएम के विद्यालयों में बच्चों बेहतर अंग्रजी की विधा सिखाई जा सके, इसके लिए संपर्क स्मार्टशाला के तहत प्रत्येक परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षकों को बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने की बेहतर और सरल विधा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अंग्रेजी के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से संपर्क स्मार्टशाला इंग्लिश फाउंडेशन के तहत भदोही स्थित जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को दो ट्रेनरों ने शिक्षकों को बच्चों को बेहतर और आसान ठंग से अंग्रेजी पढ़ाने और सिखाने की विधा समझाई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने कहा की बदलते दौर में अंग्रेजी बच्चों उज्वल भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत है। यह तभी संभव हो सकता है, जब शिक्षक इंग्लिस की विधा में माहिर होंगे। इस दौरान बीएसए अमित कुमार ने कहा प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देशन में परिषदीय विद्यालय के दो शिक्षकों को ट्रेनरों के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने की विधा समझाई जा रही है। जिससे बच्चों को आगे की बेहतर पढ़ाई में अंग्रेजी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें