फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली को निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी और शिक्षक सड़क पर उतर गए। उन्होंने बाइक जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इसमें बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी- शिक्षक- अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मंगलवार को शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने बाइक जुलूस निकाला। लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहरा रहे संगठन के लोगों ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन की बहाली हर हाल में करनी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह और संयोजक धर्मराज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बाइक जुुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसमें सौ से ज्यादा राज्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जुलूस ज्ञानपुर बीआरसी से निकलकर विकास भवन, जिला मुख्यालय और वन विभाग होते हुए ज्ञानपुर तहसील पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को जिले के सभी विद्यालय और कार्यालयों को बंद रखा जाएगा। वहीं किसी भी विद्यालयों में एमडीएम भी नहीं बनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि शिक्षक ज्ञानपुर बीआरसी में इकठ्ठा होकर जनसभा करेंगे। इस मौके पर घनश्याम यादव, हरिश्चंद्र पाठक, हरिशंकर, मनोज कुमार, अरूण कुमार, वीरेंद्र सिंह, आदित्य मिश्रा, केके मौर्या, श्रीप्रकाश तिवारी अरविंद उपाध्याय, रवींद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें