ज्ञानपुर। दो दिन में हुई बारिश के बाद तापमान लुढ़क गया है। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक गलन से लोग परेशान हो गए। आधे घंटे को छोड़ दिया जाए तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री जबकि अधिकतम 22 डिग्री रहा।
जून-जुलाई में झमाझम बारिश के बाद भी इस बार ठंड करीब पखवारे भर विलंब से आई। दिसंबर और जनवरी के पहले पखवारे में ठंड पड़ने के बाद अचानक तापमान बढ़ने लगा। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप निकलने से ठंड कम हो गई लेकिन अचानक मौसम बदला तो बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद गलन भरी हवाएं चल रही हैं। सप्ताह भर पूर्व न्यूनतम तापमान जहां 13 डिग्री रहा वहीं रविवार को नौ डिग्री पहुंच गया। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अचानक बढ़ी ठंड ने सबको सिकुड़ने के लिए मजबूर कर दिया। जिससे पूरे दिन इससे दिन भर ठंड का अहसास होता रहा इसके चलते सड़कों पर दूसरे दिनों की अपेक्षा कम आवाजाही रही। एकाएक बदले मौसम से ज्यादातर लोग घरों मे कैद रहे। वहीं अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों समेत जिले के लोगों की कंपकपी दिनभर कम नहीं हुई। ठंड के प्रभाव दुकानदारों पर भी देखी गई। हर रोज की अपेक्षा रविवार को बाजार में सन्नाटा छाया रहा। मौसमे के अचानक करवट बदलने से लोगों की समस्याएं बढ़ गईं।