फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ढाया कहर,अलाव से चिपके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बुधवार को पूरे दिन चले मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों को हलाकान रखा। शाम ढलते सर्द हवाओं के बीच बढ़ी ठंड से लोग अलाव तापते देखे गए। बुधवार को बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। दोपहर बाद बारिश थमते ही शुरू हुई दिनचर्या शाम तक किसी तरह पटरी पर रेंगती दिखी। पांच बजे के बाद से ही सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छूट गई। हर जगह ठंड से परेशान लोग राहत पाने की जुगत में लगे रहे। जगह-जगह जले अलाव को देख राह चलने वालों ने भी रुक कर कुछ राहत हो जाने के बाद ही आगे बढ़े। ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा पसरते ही सन्नाटा पसरा रहा। छोटे बच्चों के साथ अन्य परिजन घरों में दुबकने को विवश हो उठे। बाजारों में ठप पड़ चुकी गर्म कपड़ों की खरीदारी पुन:तेजी पकड़ लेने से दुकानदारों की चांदी कटती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें