ज्ञानपुर। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में तारा अक्षर की प्रशिक्षित महिलाओं ने उसे देखा। आरसेटी के माध्यम से पालीथीन से प्रदूषण रोकने के लिए पेपर बैंग, लिफाफा का पैकेट का बनाकर महिलाओं ने प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रशिक्षित 40 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। डीएम ने कहा कि प्रदेश के विशिष्ट उत्पादो की राष्ट्रीय और अंतराट्रीय स्तर पर ब्राडिंग के लिए आयोजन किया जा रहा है। जिले में 1.10 करोड़ का ऋण योजना के तहत वितरित किया गया। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा आदि रहे।