ज्ञानपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दूसरे दिन भी शिक्षकों को संस्कृत को रुचिकर ढंग से पढ़ाने की बारीकियां बताई गईं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम और एनसीईआरटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को प्रवक्ता डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। समन्वयक डॉ. विवेक सिंह, डॉ. अमित कुमार दूबे, रविरंजन सिंह ने कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है। इस मौके पर पीके त्रिपाठी, चांदनी सिंह आदि मौजूद रहे।