फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर के बाईपास चौराहे पर मंगलवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बुद्धि सही करने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय नेतृत्व से मनोज तिवारी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

युंका के लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर बाईपास चौराहे पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां एक भवन में यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना की गई कि मनोज तिवारी की बुद्धि सही हो। युंका के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि मनोज तिवारी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष पर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने मनोज तिवारी से माफी मांगने की मांग किया। माफी न मांगने पर चेतावनी दिया कि भविष्य में कांग्रेस भदोही की सीमा में मनोज तिवारी को नहीं घुसने देगी। मो. नाजिम ने कहा कि जिस तरह की भाषा मनोज तिवारी प्रयोग कर रहे हैं इससे भाजपा के संस्कार दिखता है। यह भाजपा का अहंकार दिख रहा है। 2019 में जनता इस अहंकार को खत्म करेगी। मौके पर राजेश यादव, मनोज नारायण, समरजीत यादव, अभिषेक दूबे, राजेश यादव, जाहिद अनवर, शशांक तिवारी, पवन प्रताप, मिथलेश गौतम , चांद भाई, मनोज दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें