फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड बनाकर दिया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। छठ पूजा के मौके पर मंगलवार को व्रती महिलाओं ने जगह जगह अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-सौभाग्य की कामना की। पूजा का मंगलवार को तीसरा दिन था। महिलाओं ने शाम को जगह जगह अस्थायी कुंड बनाकर अर्घ्य दिया। इस मौके पर कुंडों पर दीपों से रोशनी की और मंगल गीतों से आस्था प्रदर्शित की। बुधवार को छठ पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन

भदोही में बड़ी संख्या में रह रहे बिहार वासियों ने जगह जगह एकत्रित होकर अस्थायी कुंड बनाकर सूर्योपासना की। धीरे धीरे स्थानीय लोगों में भी पर्व का प्रचलन बढ़ रहा है। नगर के पावर हाउस कालोनी में बनाए गए अस्थायी कुंड के पास सौ से अधिक महिलाएं जुटीं। पूजा के दौरान छठ के गीत गूंजते रहे। पूजा से लौटते समय महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया। पर्व का चलन स्थानीय वाशिंदों में तेजी से बढ़ रहा है। आसपास नदी अथवा घाट न होने से बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने घरों पर ही सूर्य की आराधना की। बुधवार को अंतिम दिन प्रात: सूर्य को अर्ध्य देने के साथ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें