फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन लगाकर पढे, कदमों में होगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कस्तूरीपुर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय यादव महासंघ की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ। इसमें 100 से अधिक मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत यादव ने कहा कि शिक्षा के बगैर मानव पशु के समान है। शिक्षा से ही समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दशा और दिशा बेहतर होगी। संगठन की ओर से समाज के होनहारों को समय-समय पर सहायता दी जाती है। विशिष्ट अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव ने होनहारों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि मेहनत के बिना कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। मन लगाकर पढ़ें तो सफलता कदमों में होगी। इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महासंघ ने विशिष्ट अतिथि पूनम का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान 10 से अधिक प्रबुद्ध जनों को शाल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विनय यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमापति यादव, अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, शोभनाथ यादव, पूर्व प्रमुख विकास यादव ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मौके पर रामकरन, प्रदीप यादव ओम प्रकाश, संतोष, समर यादव, श्याम नारायण, पन्नालाल,चंदा यादव, रमाशंकर, संतलाल यादव, मधुबाला, जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, शीलवंता, कल्पनाथ यादव, रमेश यादव आदि रहे।
इनसेट
पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं
मोढ़। अखिल भारतीय यादव महासंघ की ओर से कस्तूरीपुर में आयोजित सम्मान समारोह में आईं कॉमनवेल्थ गेम की स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव ने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको बेहतर मार्गदर्शन मिले तो वह विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार की ओर से ऐसी प्रतिभाओं को तराशने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कई कुश्ती, वेटलिफ्टिंग समेत अन्य खेलों में और भी बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें