फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद आवास पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को आल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) से जुड़े शिक्षकों ने सांसद के आवास स्वदेशी आश्रम में अनशन पर बैठ गए। प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण लाखों परिवारों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। अटेवा से जुड़े शिक्षक सुबह 10 बजे सांसद आवास पहुंचे और अपराह्न चार बजे तक धरना प्रदर्शन, नारेबाजी करते रहे। इस दौरान शिक्षकों ने अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। जिलाध्यक्ष अनिल बट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों से रोष पनप रहा है। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में मृतक के परिवारों को पेंशन की सुविधा थी। ग्रेच्युटी और पेंशन में जीपीएफ सुविधा सहित 12 सुविधाएं शिक्षकों को मिलती थीं। नई पेंशन व्यवस्था में परिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी समाप्त कर दी गई है, जिससे शिक्षकों के परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इसके बाद सांसद की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने ज्ञापन दिया गया। धरने में ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, इबरार अहमद, इंद्रमणि मिश्र, आशीष पांडेय, अरुणयती, सुनील यादव, मानिक चंद्र यादव, धीरज सिंह, मुकेश मौर्य, राकेश पांडेय, आशीष बरनवाल, तपन मौर्य, आलोक मिश्र, शिवप्रसाद सरोज, इंद्र पाल मौर्य, अजीत यादव, विनय पाल, लक्ष्मण पाल, ओमप्रकाश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें