ज्ञानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। बुधवार को जांच के दौरान संख्या में राशन की दुकानें खाद्यान्न वितरण की तिथि पर बंद पाई गईं। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने 12 कोटेदारों से जवाब तलब किया है। कम राशन देने, समय से दुकानें न खुलने समेत कई तरह की शिकायतें मिलने पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने जांच का निर्देश दिया था। बुधवार को डीघ क्षेत्र में आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने औचक निरीक्षण किया तो 12 दुकानें बंद पाई गईं। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिन कोटेदारों से जवाब मांगा गया है, उनमें गठराम शाला के कोटा संचालक अवधेश शुक्ला, मतेथू के प्रेम पाठक, असईपुर के बनारसी लाल, बद्री के सेवाशंकर, इब्राहिमपुर के शिवकुमार, सेमराध के काशीनाथ सिंह, नगरदह के शिवशंकर, शिवसेवक पट्टी के जयशंकर, केवटहीं के इंद्रावती, नारेपार के विजय, गोलरा की रीता और कुरमैचा के कोटेदार राजकुमार शामिल हैं।