फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटा, दिनभर ठप रही ब्रॉडबैंड सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ब्रॉडबैंड सेवा बुधवार को आधे जिले में बेपटरी हो गई। देवनाथपुर में केबल बिछाने के लिए खुदाई के दौरान फाइबर केबल कट जाने से पूरे दिन समस्या बनी रही। निजी कंपनियों की भी संचार सेवा लड़खड़ा गई। इससे जरूरी कार्य बाधित हो गए, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। भदोही-ज्ञानपुर रोड पर एक निजी कंपनी की ओर से ऑप्टिकल फाइबर डालने का कार्य चल रहा है। इसके चलते खुदाई के दौरान बुधवार को देवनाथपुर के समीप फाइबर केबल कट गई। इससे ज्ञानपुर नगर के अलावा गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में ब्रॉडबैंड सेवा बेपटरी हो गई। ज्ञानपुर नगर में दिनभर ब्रॉडबैंड सेवा ठप रही। बीएसएनएल की सेवा बेपटरी होने के चलते अन्य निजी संचार कंपनियों की सेवा भी धीमी हो गई। साइबर कैफे तक पर भी लोगों को निराशा हाथ लगने लगी। पूछने पर बीएसएनएल के कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही लाइन चालू हो जाएगी, लेकिन देर रात तक ब्रॉडबैंड सेवा पटरी पर नहीं आ सकी। इस दौरान जहां लोगों के मोबाइल पर इंटरनेट की स्पीड धीमी हो गई, वहीं ब्रॉडबैंड से जुड़े उपभोक्ताओं के काम नहीं हुए और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निजी से लेकर सरकारी कार्य तक प्रभावित हुए। रात आठ बजे तक केबल ठीक नहीं हो सकी थी। जेटीओ ज्ञानपुर सत्येंद्र ने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर डालने के कार्य के चलते केबल कटने से समस्या आई। बृहस्पतिवार तक इसे ठीक हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें