फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान से हर गरीब का होगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में रविवार को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पांच लाभार्थियों को ई-स्वास्थ्य कार्ड दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना गरीबों के लिए बड़ा सहारा होगी है। अब गरीब परिवार भी गंभीर बीमारियों का उपचार अच्छे अस्पतालों में करा सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार में कमाई का बड़ा हिस्सा इलाज में खर्च हो जाता है। बहुत से परिवार धन के अभाव में अपना समुचित इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की इस योजना से परिवार का पैसा बचेगा और हर गरीब अपना बेहतर इलाज करा सकेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। चयनित अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्र की तैनाती की जाएगी। इसके तहत कैसर समेत 1350 बीमारियों को इलाज होगा। परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु सीमा और लिंग की बाध्यता इसमें नहीं होगी। इस दौरान डीएम ने योजना की लाभार्थी कतवारी देवी, अमृत लाल, रमाशंकर, विशंभर, श्यामजी को ई-कार्ड वितरित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें