फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शनि मंदिरों पर जुटेगी आस्थावानो की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फकीरपुर बैदा गांव स्थित शनि मंदिर पर शनि प्रदोष के अवसर पर शनिवार को आस्थावानों की भीड़ जुटेगी। हर वर्ष यहां पर शनि प्रदोष पर भारी भीड़ जुटती है। फकीरपुर शनिधाम के व्यवस्थापक पं. कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की उपासना करने से विशेष फल मिलता है। यह शनि प्रदोष संतान प्राप्ति, संतान सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। वहीं शनि दशा से पीड़ित लोगों के लिए यह दिन विशेष मायने रखता है। आज के दिन शनि का तेल से अभिषेक कर शनि रक्षायंत्र धारण करने और सुपात्रों को भोजन कराने से सभी कष्टों और विकारों के विनाश के साथ घर में सुख और शांति का वास होता है। उन्होंने बताया कि इसी मान्यता के कारण शनि प्रदोष के दिन शनि मंदिरों पर आस्थावानों की ज्यादा भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें