भदोही। हस्तकला और हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में चलाए जा रहे।
हस्तकला सहयोग शिविर के क्रम में शनिवार को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में शिविर व क्राफ्ट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दर्जनों हस्तशिल्पियों में अपने उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बदलते परिवेश में अब हर किसी को जागरूक होना चाहिए। सरकार शिल्पियों के लाभ के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है जिसकी जानकारी होने से ही लाभ उठाया जा सकता है।
डीएम ने कहा कि सरकार का जोर है कि शिल्पी अपना व्यवसाय करें। इसके लिए उनका शिल्पी पहचान पत्र बना रही है जिससे वे बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने शिल्पियों के उत्थान को चलाई जा रही प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाओं की भी शुरूआत की है। जिसका लाभ तभी ले सकेंगे जब उनके बारे में जानकारी होगी। इस मौके पर बुनकरों के शिल्पी कार्ड के लिए आवेदन भी भरवाए गए। साथ ही कुछ लोगों कार्ड भी दिए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, डा.एसके पांडेय ने बताया कि क्राफ्ट प्रदर्शनी में शिल्पियों ने हांथ से बने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिनका अवलोकन करने वालों की भीड़ रही। बताया कि 100 दिन से चल रहे इस मुहिम का 13 फरवरी को समापन होगा। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, एमएसएमई मंत्रालय के निदेशक आईबी सिंह, सीईपीसी उपनिदेशक विजय कुमार सिन्हा, एकमाअध्यक्ष ओएन मिश्र, हाजी अब्दुल हादी, हाजी शाहिद हुसैन, पीयूष बरनवाल, शाहिद अली के अलावा विकास आयुक्त कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आईआईसीटी के प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।