फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ स्कूलों पर बनेगा बायो टॉयलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंपनी गैस अथॉरटी आफ इंडिया लिमिटेड जिले के 250 परिषदीय स्कूलों में बायो टॉयलेट लगवाएगी। प्रथम चरण में 40 से अधिक विद्यालयों में यह शौचालय लग गए हैं, जबकि 75 लगने हैं। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से शौचालय लगाए जाएंगे। शौचालय निर्माण पर करीब एक करोड़ 25 लाख का खर्च आएगा। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भवन बनने के दौरान ही शौचालय निर्माण होता है, लेकिन पानी के अभाव में 80 से 90 फीसदी शौचालय कुछ ही दिनों में अनुपयोगी हो जाते हैं। इससे छात्र-छात्राओं को खुले में शौच करना पड़ता है। केंद्र सरकार तेजी से बायो टॉयलेट बनवाने पर जोर दे रही है। जिसमें सरकार के नव रत्नों में शामिल गेल इंडिया कंपनी स्कूलों में शौचालय लगवा रही है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के कहने पर जिले के 250 स्कूलों में गेल बायो शौचालय बनवाएगी। यह शौचालय बनने से पानी की समस्या से छात्र-छात्राओं को जूझना नहीं पड़ेगा। जिले के उमरी, बनौली, उधवामाफी समेत 50 से अधिक विद्यालयों में यह शौचालय बन चुका है। इससे परिषदीय विद्यालय प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त दिखेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि गेल की ओर से शौचालय लगवाए जा रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें