फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक्रीड़ा में शुभम और बबिता बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 20वीं ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संग खेलकूद में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेलकूद के बालक वर्ग में शुभम तो बालिका में बबिता बिंद चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। प्राथमिक विद्यालय तिनबरवां की छात्रा बबिता बिंद ने 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर में अव्वल स्थान लाते हुए चैंपियन बनीं। जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाली के छात्र शुभम गुप्ता ने 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने। जूनियर वर्ग में 400 मीटर, 600 मीटर और लंबी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोरहां की नेहा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला एवं चक्का फेंक में मंजू यादव प्रथम रहीं। कबड्डी में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा को दर्शाया। इसके पूर्व संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, योगेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र तिवारी, जेपी तिवारी, घनश्याम यादव, केके मौर्य, प्रभात यादव, अरुण पांडेय, कपूर चंद्र, मूलचंद्र, डीपी चक्रवर्ती, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें