फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...। कान्हा के जन्म लेते ही घर-घर बंधाइयां बजने लगीं। लड्डू गोपाल जेल में जन्म लिए और चहुंओर मंगल गीत गाए जाने लगे। झांकियां सजाई गईं। रातभर भजन-कीर्तन का सिलसिला चला और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जयकारे और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को कालीन नगरी का माहौल उत्सवी हो गया। सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के भक्ति भाव और उल्लास में डूबे नगर-गांव शाम होते-होते रोशनी से नहा उठे। जगह-जगह सजाई गई आकर्षक झांकी और डीजे पर बजते श्रीकृष्ण के संगीतमय जीवन चरित्र का बखान सुन लोग निहाल होते रहे। जिला जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर हफ्तेभर से तैयारी की जा रही हैं। सोमवार रात ठीक 12 बजे जैसे ही लड्डू गोपाल का जन्म हुआ बंदियों के साथ समूचा जेल स्टॉफ जयकारे लगाने लगा। इससे पूर्व बंदियों ने कृष्ण के जन्म से लेकर गोकुल की लीलाओं तक की झांकी सजाई और भजन-कीर्तन किया। पुलिस लाइन में सोमवार की रात धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल भी मौजूद रहे। पुलिस के आला अधिकारियों ने आयोजन को गति दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लोक गायकों ने रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन सुनाए। इसी तरह दीवानी न्यायालय, पुरानी बाजार, भिदिउरा समेत तमाम स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के निमित्त परिसरों को करीने से सजाया गया था। घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और शाम को झांकी सजाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाया। रात्रि के ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें