फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को गोद लिए गांव सर्रोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग को तत्काल ठीक कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दिया। गांव में जलजमाव और विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर सीडीओ को टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को दो-दो जोड़ी यूनिफॉर्म, बेल्ट, टाई और किताबें वितरित की।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को पढ़-लिखकर जीवन में तरक्की करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को सही शिक्षा देना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि जो बच्चा प्रतिदिन साफ-सुथरा यूनिफॉर्म पहनकर आए, उसे पुरस्कृत करें। जिलाधिकारी ने परिसर में नीम का पौधा लगाया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को हिदायत दी कि कमरों में अच्छे ढंग से पेंटिंग और रंगरोगन कराएं। साथ ही आधे-अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर कक्षा चार के छात्र यश बिंद पुत्र महेंद्र बिंद की बाईं आंख खराब होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चे का समुचित इलाज कराएं। कुछ ग्रामीणों ने जलजमाव और 2016-17 में ग्रामसभा में कराए गए कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि टीम गठित कर मामले की जांच कराएं। साथ ही औराई से सर्रोई मार्ग को दुरुस्त कराने की हिदायत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को दिया। उन्होंने कहा रोड ठीक कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें