फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग में भगवत नाम ही सर्वोपरि

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। डीघ विकास खंड के बेरासपुर गांव में चल रहे आध्यात्मिक सत्संग में शुक्रवार को पं. चंद्रभूषण महाराज ने ईश्वर की महिमा का बखान किया। कहा कि कलयुग में केवल भगवान के नाम के सुमिरन मात्र से जीव का कल्याण हो जाता है। माता-पिता साक्षात देवता हैं। उनका आदर करने वाले को किसी तरह की पूजा, पाठ, व्रत, उपवास, दान आदि करने की जरूरत नहीं पड़ती है। किसी दूसरे का मानसिक अहित चाहने वाला भी पाप का भगीदार होता है। कहा कि आग लगाने वाला महापापी होता है। उन्होंने भक्त और भक्ति के बारे में कहा कि भक्ति केवल निश्छलता, प्रेम, समर्पण और सच्चे भाव से आती है। दिखावा करने वाले हमेशा दुख भोगते हैं। कलयुग में केवल भगवान के नाम के स्मरण से जीवन का उद्धार हो सकता है। कथा प्रवचन और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस मौके पर रामसजीवन तिवारी, लल्लन तिवारी, सुभाष पाण्डेय, मल्लू तिवारी, कल्लन तिवारी, माताचरन मिश्र, कल्लू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें