ज्ञानपुर। सफाईकर्मी संघर्ष समिति के बैनर तले सफाईकर्मी पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर बैठक हुई। इसमें आठ साल से रुकी नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन की दिव्या पाठक ने कहा कि 27 जून को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिलकर अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। आश्वासन दिया गया है कि नियुक्ति को लेकर विचार किया जाएगा। इस दौरान चार जुलाई को सुबह 10 बजे मुख्यालय पर होने वाली बैठक में अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने का आग्रह किया गया। बैठक में बैजनाथ यादव, कृपाशंकर, राजमणि, रंजन पाठक, समरजीत आदि रहे।