भदोही। कोतवाली में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम आशीष कुमार और सीओ परमहंस मिश्र ने मौजूद संभ्रांत लोगों के साथ विचार विमर्श कर उनसे शांतिपूर्ण त्योहार मनाने के क्रम में सहयोग मांगा। उपस्थित लोगों ने जलभराव और बिजली समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि नगर की तहजीब कालीन के ताने बाने की तरह है। लोग एक दूसरे के त्योहारों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने कहा भदोही की गंगा जमुनी तहजीब दूसरे जनपदों में मिसाल के रूप याद की जाती है। लोग एक दूसरे के त्योहारों में सम्मिलित होकर जो एकता और सौहार्द पेश करते हैं वह दूसरे जगह नहीं मिलेगी। सीओ ने कहा कि शासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था कराने को संकल्पित है। लेकिन इसमें आम जन का सहयोग चाहिए। कहा अराजक तत्वों को छूट नहीं दी जाएगी और सख्ती से निपटेंगे।
आलमपुर नईबस्ती ने हन्नान अंसारी ने फरीदन पोखरा स्थित ईदगाह व मस्जिद मार्ग पर जलभराव की शिकायत उठाई। इसी तरह पीरखानपुर चौराहे पर जलभराव की समस्या पन्ना लाल यादव ने उठाई। मुख्तार हाशमी और अख्तर खां बिजली कौटोती की बात उठाई जबकि बैठक हाजी इलियास अंसारी और कामिल अंसारी ने नईबाजार रोड की खस्ताहाल का सवाल उठाया। नईबाजार के वार्ड संख्या 10 के सभासद इमामुद्दीन अंसारी ने अपने वार्ड में पेयजल समस्या की बात उठाई। बैठक में विद्युत विभाग के जेई विनोद यादव, पालिका के जेई जलकल सतीश कुमार के अलावा प्रिंस गुप्ता, विनीत बरनवाल, देवा जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, नन्हे मिश्र, खोवा सोनकर, बेलाल खां, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।