फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन दिन बाद कुएं से निकाला गया 10 फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
मड़िहान के अमोई गांव में 10 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी व उप​स्थित ग्रामीण, संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के अमोई ग्राम पंचायत में सिवान में किसान के खेत में स्थित कुएं में गिरे 10 फीट के मगरमच्छ को बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने तीन दिन के बाद बाहर निकाला। शाम करीब 5 बजे लगभग 10 फीट लंबे मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। वन क्षेत्र पटेहरा के वन क्षेत्राधिकारी गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि अमोई पंचायत निवासी किसान दीनानाथ यादव के खेत में स्थित कुएं में मगरमच्छ है। कुआं बस्ती से महज 200 मीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। वन दरोगा हरिश्चंद्र पटेल के साथ विभागीय रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ पकड़ने के लिए लगाया गया। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे मगरमच्छ को कुएं से निकाला गया। बताया कि मगरमच्छ को सिरसी जलाशय में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें